Course Overview
DCA (Diploma in Computer Applications) एक प्रोफेशनल और जॉब ओरिएंटेड कंप्यूटर कोर्स है जिसे छात्रों, नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं, ऑफिस कर्मचारियों और डिजिटल स्किल सीखने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस कोर्स में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से लेकर एडवांस ऑफिस एप्लिकेशन, इंटरनेट, टैली, डिजाइनिंग और डिजिटल कार्यों तक की पूरी ट्रेनिंग दी जाती है।
आज के समय में लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक हो चुका है। DCA Course विद्यार्थियों को कंप्यूटर ऑपरेटिंग, डॉक्यूमेंट तैयार करना, डेटा मैनेजमेंट, इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन कार्य, डिजिटल पेमेंट और ऑफिस मैनेजमेंट में दक्ष बनाता है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी, डेटा एंट्री, अकाउंटिंग, ऑफिस असिस्टेंट, CSC कार्य और डिजिटल सेवाओं में अपना करियर बना सकते हैं।
कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को 100% Practical Training, Live Projects, Typing Practice, Office Work Training और Industry Based Knowledge प्रदान किया जाता है ताकि वे वास्तविक कार्यों को आत्मविश्वास के साथ कर सकें। यह कोर्स शुरुआती विद्यार्थियों के लिए भी बेहद आसान और उपयोगी है।
